जोधपुर में तीन दिवसीय मारवाड़ लोक नाट्य महोत्सव

क्षेत्रीय कला फड़ और कुचामानी खयाल को अग्रेषित करने के लिए हो रहा हैं महोत्सव का आयोजन

Scroll down for more.!

जोधपुर: इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (आईएनटीएसीएच) और मेहरानगढ़ संग्रहालय ट्रस्ट (एमएमटी) मिलकर ‘कुचामानी खयाल’ और ‘फड़’ लोक कला रूपों के संरक्षण के लिए तीन दिवसीय ‘मारवाड़ लोक नाट्य महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहे हैं।

गौरतलब हैं की क्षेत्रीय लोक कला के इन दो स्वरूपों के प्रति उदासीनता इन्हें विलुप्ती की कगार पर ले आई हैं। क्षेत्र की इस विरासत के विषय में अधिकांश युवा अनभिज्ञ हैं व लोगों की दिलचस्पी न होने के कारण कलाकार, इन कलाओं के एकमात्र संरक्षक, भी इनसे विमुख होते जा रहे हैं। ऐसे में इन कलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दोनों संस्थाएं मिलकर तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन कर रही हैं जो 15, 16, व 17 मई तक चलेगा।

महोत्सव के पहले दिन विभिन्न कलाकारों ने राजस्थान की परम्परागत लोक संस्कृति को प्रदर्शित किया

व रात्रि को महोत्सव की मुख्य कला का निरूपण, कलाकारों ने राजा हरीशचन्द्र और रानी तारामती का खयाल पेश कर किया।

Tags

See Also