बाड़मेर में पहली बार हुई मैराथन,दो हजार लोगों ने लगाई छह किलोमीटर लंबी दौड़

Bhaskar Mar 30, 2017, 04:00 IST

Scroll down for more.!

सूर्यउदय होने से पहले गडरारोड मार्ग पर स्थित महावीर सर्किल पर बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ चुकी थी। हजारों की भीड़ मैराथन की यादगार बनी। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में मैराथन दौड़ का मौका था, जहां सुबह 5 बजे से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। गडरारोड स्थित महावीर सर्किल से बाड़मेर मैराथन दौड़ को कलेक्टर सुधीर शर्मा, एसपी डाॅ.गगनदीप सिंगला, यूआईटी चेयरपर्सन डाॅ.प्रियंका चौधरी, समाजसेवी तनसिंह चौहान, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा ने सुबह 6.30 बजे हरी झंडी दिखा रवाना किया। 

जैसे ही हरी झंडी दिखाई गई, युवाओं का जोश दुगुना हो गया। हर कोई दौड़ में शामिल हुआ। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस दौड़ में शामिल हुए। इतना ही नहीं कलेक्टर, एसपी, राजनेताओं ने भी 6 किमी. पैदल दौड़ लगाई। इस दौरान एंबुलेंस मय चिकित्सक की टीमें भी मुस्तैद रही। जगह-जगह पानी एवं ज्यूस की व्यवस्था भी की गई थी। बाड़मेर मैराथन के समापन पर विजेता प्रतिभागियों एवं इस आयोजन में सहयोग करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय धावक दीपाराम को समाजसेवी तनसिंह चौहान की ओर से 21 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता करनाराम चौधरी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

मैराथन के आयोजन प्रभारी जोगेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के वर्ग में सुखवेंद्रसिंह, छैलसिंह, वीरेंद्रसिंह, मेघाराम,कल्याणसिंह, भूपेंद्रसिंह, आरडी साहब, नरपतसिंह, देवाराम चौधरी, सोनाराम क्रमशः एक से दसवें स्थान पर रहे। इसी तरह 45 वर्ष से कम आयु वर्ग में राजेशसिंह, दिनेश कुमार, सुरजीतसिंह, विष्णु कुमार, रपिन चौधरी, श्रीपाल सिंह पानिक, रविन्द्रसिंह, दीपाराम, अमित जी नारन, नटवरसिंह, महिला वर्ग में प्राची द्विवेदी, कमला, ललिता, लहरी, भंवरी, जमना, कमला, भगवती, केसी, सुनीता क्रमशः एक से दसवें स्थान पर रही। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी तनसिंह चौहान ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। 

पहली बार हुई मैराथन में जन प्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अमला, सेना, सीमा सुरक्षा बल, वायुसेना, एनसीसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा फिफ्टी विलेजर्स, ग्रुप फोर पीपुल्स समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आमजन शामिल हुए। तीन श्रेणियों में हुई मैराथन में 45 वर्ष से अधिक आयु, 45 वर्ष से कम आयु के पुरुषों के अलावा महिलाएं शामिल रही। भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी पी.आर.मिर्धा, एडीएम ओ.पी.विश्नोई, अशोक तनसुखानी, आजादसिंह, एनसीसी के अधिकारी आदर्श किशोर, उद्योग भारती के अध्यक्ष कैलाश कोटडिय़ा, डाॅ.विकास चौधरी, डाॅ.पंकज अग्रवाल, डाॅ.लता अग्रवाल, डाॅ.हरीश जांगिड़, डाॅ.लोकेंद्रसिंह शामिल हुए। 

कलेक्टरसुधीर शर्मा ने कहा कि आमजन बाड़मेर के विकास में भागीदार बने। एसपी डा.गगनदीप सिंगला ने कहा कि मैराथन निसंदेह सराहनीय है। आयोजक तनसिंह चौहान एवं जोगेन्द्रसिंह चौहान का आभार जताया। यूआईटी चेयरपर्सन डा.प्रियंका चौधरी, एडीएम ओपी विश्नोई, सभापति लूणकरण बोथरा, रावल त्रिभुवन सिंह ने संबोधित किया। संचालन डा.जसवंत सिंह मायला ने किया। 

See Also