गलताजी में हुआ कार्तिक पूर्णिमा पर महास्नान

धार्मिक महत्व के इस कार्तिक माह का शनिवार को महास्नान के साथ समापन हो गया है। इस मौके पर प्रदेश के सभी तीर्थस्थलों में श्रद्धालुओं ने स्नान कर धर्म लाभ कमाया।

Scroll down for more.!

कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा छोटी काशी में देव दिवाली के रूप में मनार्इ गर्इ। धार्मिक महत्व के इस कार्तिक माह का शनिवार को महास्नान के साथ समापन हो गया है। इस मौके पर प्रदेश के सभी तीर्थस्थलों में श्रद्धालुओं ने स्नान कर धर्म लाभ कमाया। लोगों ने गलताजी में स्नान कर दान-पुण्य किया। कई लोग स्नान के लिए पुष्कर व अन्य सरोवरों पर पहुंचे। गलता जी पर अलसुबह से ही स्नान करने वालों की भीड़ लग गई। इस मौके पर मंदिरों में देव दिवाली भी मनाई जा रही है। मंदिरों में विशेष झांकी सजाई जा रही हैं।

पूरे कार्तिक माह श्रद्धालु व्रत रखते हैं। खासकर महिलाएं इस दौरान पूरे माह उपवास रखती हैं और पूजा पाठ के आयोजन होते हैं। सर्दी के इस महीने में सुबह सूर्योदय से पूर्व स्नान करने के कारण इसे तपस्या का महीना भी कहा जाता है और कार्तिक पूर्णिमा के दिन इसका समापन होता है। खास बात यह है कि इस बार कार्तिक माह में सर्दी का असर भी बहुत कम रहा।

स्त्रोत: खासखबर

Tags

See Also