राजस्थान के 7 खिलाड़ियों को मिलेगा महाराणा प्रताप पुरस्कार

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद ने वर्ष 2016-17 और वर्ष 2017-18 के लिए प्रदेश के महाराणा प्रताप पुरस्कार पाने वाले योग्य अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है।

Scroll down for more.!

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद ने वर्ष 2016-17 और वर्ष 2017-18 के लिए प्रदेश के महाराणा प्रताप पुरस्कार पाने वाले योग्य अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। इस बार राज्य के कुल 7 खिलाड़ियों को विभिन्न वर्ग में इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। महाराणा प्रताप पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में ओलंपिक पदक विजेता राजस्थान की सपना और खेताराम भी शामिल हैं। इनके अलावा, दो प्रशिक्षकों को गुरु वशिष्ठ पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदेश में खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले यह सर्वोच्च पुरस्कार है। राजस्थान क्रीड़ा परिषद जकार्ता में आयोजित एशियन खेलों में पदक जीतने वाले खिलाडियों को भी ‘अवार्ड ऑफ एक्सिलेन्स’ से सम्मानित करेगी। पुरस्कार समारोह 24 सितंबर को सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

इन्हें मिलेगा महाराणा पुरस्कार

सपना पूनिया – एथलेटिक्स

खेताराम – एथलेटिक्स

सर्वेश पारीक – तीरंदाजी

सुमन ढाका – पैरा एथलीट

मनोहरलाल – साइक्लिंग वर्ग

सुन्दर सिंह गुर्जर – पैरा एथलीट

अभिलेख पाराशर – जिमनास्ट

गुरु वशिष्ठ पुरस्कार

महेश कुमार रंगा – साईक्लिंग

रमेश सिंह – रोलबॉल

Read more: शुरु हुई राजस्थान की पहली लॉयन सफारी,अगले महीने से कर पाएंगे दीदार

Tags

See Also