महाराणा प्रताप जयंती के पर्व पर 14 फुट की प्रतिमा का अनावरण

पाली जिले के खरोकड़ा गांव में महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण केंद्रीयगृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया

Scroll down for more.!

पाली: जिले के रानी तहसील में स्थित खरोकड़ा गाँव में आज सुबह मेवाड वीर महाराणा प्रताप की 14 फूट की प्रतिमा का अनावरण किया गया|

महाराणा प्रताप की 477वीं जयंती को राज्य भर में बड़े जोर-शोर से मनाया गया| राज्य के उदयपुर, चित्तोड़गढ़ में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया वही जोधपुर में चेतना वाहिनी द्वारा शौर्य रैली निकली गयी|

पाली जिले की अनुष्ठान में भाग लेने केंद्रीयगृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, और बीएसएफ आईजी अनिल पालीवाल भी पहुंचे| राजनाथ सिंह मूर्ति का अनावरण करने के लिए सुबह 10 बजे दिल्ली से रवाना होकर 11 बजे जोधपुर के वायुसेना के स्टेशन पर पहुँचे| वहां से वह खरोकड़ा क लिए हेलीकाप्टर में रवाना हुए जहाँ पहुंचकर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया व मूर्ति का अनावरण कर दोपहर 1.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जोधपुर के लिए रवाना हो गये।

See Also