PROUD OF RAJASTHAN@ फिर लिखा जाएगा इतिहास, हल्दीघाटी एप करेगा गुणगान, जानें खबर की गहराई

Patrika news network Posted: 2017-02-22 10:29:04 IST

Scroll down for more.!

जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय का डबोक परिसर में फिर से इतिहास लिखा जाएगा।  à¤¯à¤¹ वही स्थान है जहां ब्रिटिश इंडिया कंपनी के पॉलिटिकल एजेंट कर्नल जेम्स टॉड  à¤¨à¥‡ निवास करते हुए आजादी से पूर्व राजस्थान का इतिहास लिखा था। आज उसी  à¤¸à¥à¤¥à¤¾à¤¨ को कर्नल टॉड भवन के नाम से जाना जाता है।  

विश्वविद्यालय ने अब वहां महाराणा प्रताप की विजय स्मारिका लगवाने का निर्णय किया है जिस पर हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप की जीत का वर्णन होगा यानी जहां राजस्थान का इतिहास लिखा गया, वहीं उसमें  à¤¬à¤¡à¤¼à¥‡ बदलाव की पहल होगी।

गौरतलब है कि विद्यापीठ के निर्देशन में मीरा कन्या महाविद्यालय के डॉ. चंद्रशेखर शर्मा की ओर से किया गया शोध पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रताप पर किए गए इस विशिष्ट शोध में जमीनों के ताम्रपत्र, जगदीश मंदिर प्रशस्ति व प्रमाणों के आधार पर हल्दीघाटी युद्ध में प्रताप की जीत पुख्ता दावा किया गया है। विश्वविद्यालय के हल्दीघाटी एप में इतिहासकार डॉ. शर्मा के शोध का संपूर्ण विवरण भी होगा। साथ ही ई-लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी।

इतिहास का साक्षी है टॉड भवन: कर्नल जेम्स टॉड ने 1818  à¤¸à¥‡ 1822 तक के राजस्थान प्रवास में सर्वाधिक समय विवि के डबोक परिसर में गुजारा। पूरे प्रदेश के इतिहास संबधी साक्ष्य व शिलालेख यहीं जमा किए गए। कर्नल टॉड ने ही अपनी कृति एनल्स एंड एक्टिविटीज ऑफ राजस्थान में राजपूताना के लिए पहली बार राजस्थान शब्द का प्रयुक्त किया था।

यहां लिखे गए इतिहास को  à¤Ÿà¥‰à¤¡ ने लंदन ले जाकर पहला खंड 1829 में व दूसरा 1832 में प्रकाशित करवाया था।

See Also