21 जनवरी को निकलेगी हज के लिए लॉटरी

राज्य हज कमेटी के चेयरमैन अमीन पठान ने बताया कि इस बार राजस्थान स्टेट हज कमेटी को 14420 आवेदन प्राप्त हुए है

Scroll down for more.!

राजस्थान हज यात्रा 2018 के लिए इक्कीस जनवरी को लॉटरी निकाली जायेगी. राज्य हज कमेटी के चेयरमैन अमीन पठान ने बताया कि इस बार राजस्थान स्टेट हज कमेटी को 14420 आवेदन प्राप्त हुए है जिसमें 7155 पुरुष, 7262 महिलाएं और तीन बच्चे है. उन्होंने बताया कि 4471 सीट केन्द्रीय हज कमेटी द्वारा आवंटित की गई है.

उन्होंने बताया कि इस बार केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलात विभाग के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से बात करने पर इस बार सीटें ज्यादी मिली हैं जबकि वर्ष 2017 में इसके लिए 4292 की लॉटरी निकाली गई थी. उन्होंने बताया कि इस वर्ष लगभग 72 प्रतिशत आवेदन ऑनलाइन है. सबसे ज्यादा आवेदन जयपुर जिले से 3091 , जोधपुर 1455 तथा कोटा जिले से 999 आवेदन प्राप्त हुए है. सबसे कम आवेदन 33 धोलपुर जिले से प्राप्त हुए है.

स्त्रोत: पलपलइंडिया

Tags

See Also