भाजपा-कांग्रेस दोनों की जयपुर इस सीट पर सबसे ज़्यादा उम्मीदवारी

2019 लोकसभा चुनावों की घोषणा होते ही जयपुर शहर की सीट पर भाजपा हो या कांग्रेस दोनों के टिकट के लिए शक्ति प्रदर्शन शुरू हो गया है।

Scroll down for more.!

लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही जयपुर शहर सीट पर टिकट के लिए जोर आजमाइश बढ़ गई है। भाजपा हो या कांग्रेस दोनों के दावेदारों में पोस्टरवार छिड़ गया है। अलग अलग इलाकों में होली की शुभकामनाओं का संदेश देने वाले पोस्टर नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी कई दावेदार खुद को सशक्त दावेदार बता रहे हैं। भाजपा की ओर से सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व विधायक दीया कुमारी और वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा प्रमुख दावेदार बनकर उभरे हैं। गोपाल शर्मा को आरएसएस की पसंद के रूप में देखा जा रहा है। पिछले दिनों उनके द्वारा रामलीला मैदान में सामाजिक समरसता सम्मेलन और राष्ट्रोत्थान संकल्प दिवस का आयोजन भी इसी की एक कड़ी थी। शर्मा ने जयपुर में सक्रियता भी बढ़ा दी है वे व्यापारी, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र के लोगों से मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में वे एक कार्यक्रम और कर सकते हैं।

इसी प्रकार कांग्रेस के दावेदारों में डॉ अर्चना शर्मा, ज्योति खंडेलवाल और सुनील शर्मा प्रमुख हैं। दोनों ही पार्टियों के लिए जयपुर शहर सीट प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। भाजपा ने पिछली बार 5 लाख से अधिक मतो से जीत हासिल की थी। यह जीत देश में चौथे नंबर की जीत थी। ऐसे में पार्टी सीट को किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती है। पहले इस सीट के अंतर्गत आने वाले आठों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा था। लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 5 पर जीत दर्ज कर कड़ी चुनौती पेश कर दी है। दोनों ही पार्टियों को इस सीट पर टिकट वितरण में सोशल इंजीनियरिंग का भी ध्यान रखना होगा।

दोनों ही पार्टियों शगुन के 11-11 दावेदार

भाजपा: रामचरण बोहरा, गोपाल शर्मा, दीया कुमारी, अरूण अग्रवाल, संजय जैन, शैलेंद्र भार्गव, सुनील कोठारी, सुमन शर्मा, सुनील भार्गव, प्रणवेन्द्र शर्मा, अखिल शुक्ला।

कांग्रेस: डॉ. अर्चना शर्मा, सुनील शर्मा, ज्योति खंडेलवाल, सुरेश मिश्रा, सीताराम अग्रवाल, गिरिराज खंडेलवाल, राजपाल शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज, महापौर विष्णु लाटा, सुशील शर्मा, महेश शर्मा।

ज्योतिषियों के यहाँ नेताओं की लम्बी कतार

 à¤‡à¤¨ दिनों ज्योतिषियों और पंडितों के यहां भी दावेदार पहुंच रहे हैं। वे कुंडली दिखाकर पूछ रहे हैं कि राजयोग है या नहीं। पंडित उनको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जो टिकट दिलवाने में मदद कर सकते हैं। पं. बंशीधर, जयपुर पंचांग के पं. दामोदर प्रसाद शर्मा का कहना है दावेदारों की कुंडली में वे नवम और दशम भाव में श्रेष्ठ ग्रहों की स्थिति और इन भावों के स्वामी की स्थिति देखकर राजयोग के बारे में बताते हैं।

Tags

See Also