भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में होगा इस वर्ष का गणतंत्र दिवस समारोह

इसके लिए जिला प्रशासन आयोजन स्थल लोहागढ़ स्टेडियम पर सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। समारोह को देखते हुए स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

Scroll down for more.!

गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह इस वर्ष भरतपुर में आयोजित होगा जिसे लेकर भरतपुर वासियों में भी बेहद उत्साह का माहौल है। सुरक्षा एजेंसियां पिछले कई दिनों से लोहागढ़ स्टेडियम की सुरक्षा को लेकर सक्रिय नजर आ रही हैं और पुलिस के बड़े अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था का कई बार जायजा ले चुके हैं।

26 जनवरी को प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह गणतंत्र दिवस की राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और कार्यक्रम में राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सहित कई मंत्री और अनेक अधिकारियों के अलावा हजारों की संख्या में भरतपुर वासी मौजूद रहेंगे।

स्टेडियम तिरंगे में रंगा हुआ नजर आ रहा है और तमाम प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप दिलाने में लगे हुए हैं। स्टेडियम के मुख्य दरवाजे पर अमर जवान स्मारक का निर्माण कराया गया है। जहां समारोह से पूर्व राज्यपाल व मुख्यमंत्री देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए महामहिम राज्यपाल बुधवार को ही भरतपुर पहुंच जाएंगे तो वही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का गुरुवार को भरतपुर आने का कार्यक्रम है। राज्यपाल की ओर से आयोजित होने वाला एट होम कार्यक्रम गुरुवार को सरसों अनुसंधान केंद्र के मेला मैदान में आयोजित होगा।

स्त्रोत: न्यूज़18

Tags

See Also