राजस्थान में अब सीधे मुख्यमंत्री को दर्ज कराई जा सकेगी शिकायत

आमजन के पास समस्याओं के सहज निस्तारण के लिए पास अब एक और विकल्प मौजूद रहेगा। यह होगा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन। ऐसे में हेल्पलाइन को 15 अगस्त पर आरंभ करने की तैयारियां राज्य एवं जिला स्तर पर तेज हो गई हैं।

Scroll down for more.!

राजस्थान में रहने वाले लोग अब सीधे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शुरू की जा रही हैं। इसका नम्बर होगा 181 और शिकायत दर्ज होते ही परिवादी के मोबाइल पर शिकायत का नंबर और संबंधित विभाग को भेजे जाने का संदेश मिल जाएगा। यह हेल्पलाइन 15 अगस्त से शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है।

राजस्थान में अभी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए सम्पर्क पोर्टल बना हुआ है। इस पर इंटरनेट के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। 181 पर शिकायत दर्ज होने के बाद उसके मोबाइल पर इसका संदेश आएगा। शिकायत या समस्या को सबसे पहले संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। हर समस्या के लिए अलग-अलग समयावधि निर्धारित की जाएगी।

निर्धारित समय मे समस्या निस्तारित ना हो पाने या परिवादी के असंतुष्ट होने की स्थिति में यह शिकायत जिला स्तरीय अधिकारी और इसके बाद जिला कलेक्टर को भेजी जाएगी। इस स्तर पर भी निस्तारित ना होने की दशा में परिवाद की सुनवाई खुद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी और यह पता किया जाएगा कि समस्या का समाधान क्यों नहीं हुआ। इसके लिए मुख्यमंत्री राजे अब हर माह कलक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगी।

स्त्रोत : जागरण

See Also