अजमेर: लायर्स राज्यस्तरीय क्रिकेट कप, 9 नवंबर से

राजस्थान के अजमेर बार एसोसिएशन की तरफ से पहली बार क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इसमें प्रतियोगिता में केवल वकील भाग लेंगे.

Scroll down for more.!

बार अध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 9 नवंबर से 13 नवंबर तक आयोजित की जाएगी. इस प्रतियोगिता का उद्धघाटन न्यायाधिपति महेंद्र माहेश्वरी करेंगे.

उन्होंने बताया की प्रतियोगिता में अजमेर बार सहित जयपुर बार की टीमें भाग लेंगी. प्रतियोगिता को लेकर बार ने तैयारियों चल रही हैं. बार एसोसिएशन, अजमेर के अध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि चंद्रमोली डवलपर्स-20 'लायर्स राज्यस्तरीय क्रिकेट कप' का आयोजन 9 नवंबर से किया जाएगा. जीएलओ ग्राउंड पर होने वाली इस प्रतियोगिता का समापन 13 नवंबर को होगा. समापन समारोह कायड विश्राम स्थली पर होगा.

सेशन कोर्ट स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं. इनमें 4 टीमें जयपुर हाईकोर्ट से पहुंच रही हैं. प्रतियोगिता की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है और आयोजन को सफलत बनाने के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है.

स्त्रोत: न्यूज़18

Tags

See Also