कोटा को स्मार्ट सिटी बनाने में मददगार बनें सभी यूनिवर्सिटी: कल्याण सिंह

कोटा में अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान राज्यपाल कल्याण सिंह ने राजस्थान तकनीकी यूनिवर्सिटी के सातवें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा |

Scroll down for more.!

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि कोटा के सभी यूनिवर्सिटी स्मार्ट सिटी की कामयाबी में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए. मिशन की सफलता में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें और ध्वजवाहक की भूमिका निभाएं.

सिंह ने कोटा में राजस्थान तकनीकी यूनिवर्सिटी के सातवें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी तकनीकी ग्यान एवं मानवीय संसाधन कोटावासियों को उपलब्ध करावें.

उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप शोध आधारित तकनीक एवं ग्यान, यूनिवर्सिटी क्रियान्वयन एजेंसियों को उपलब्ध करायें ताकि सरलता, सुगमता एवं समयशीलता के अंतर्गत स्मार्ट सिटी के लक्ष्य को हासिल किया जा सके.

उन्होंने कहा कि स्मार्ट एनर्जी, स्मार्ट एन्वायरमेन्ट, स्मार्ट एज्यूकेशन, स्मार्ट हैल्थ केयर, स्मार्ट बिल्डिंग, स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन, स्मार्ट आई.टी. एवं कम्यूनिकेशन जैसे सात क्षेत्रों में कोटा तकनीकी यूनिवर्सिटी अग्रणी भूमिका निभाने में सक्षम है.

स्त्रोत : न्यूज़ 18

See Also