किरण माहेश्वरी ने जारी किया अपना फिटनेस वीडियो

प्रदेश की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने 'हम फिट तो इंडिया फिट' अभियान को आगे बढ़ाते हुए अपना खुद का फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Scroll down for more.!

'हम फिट तो इंडिया फिट' अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने अपना खुद का फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में माहेश्वरी योग के जरिए देश को फिट और निरोगी रहने का संदेश दे रही हैं। उच्च शिक्षा मंत्री ने वीडियो जारी कर प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उदयपुर राजघराने के लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ को इस अभियान के तहत अपना फिटनेस वीडियो शेयर करने की अपील की है।

उन्होंने वीडियो अपलोड करते हुए कहा कि यह अभियान पूरे देश में स्वास्थ्य के प्रति अलख जगाने का कार्य कर रहा है। पूरे देश में फिटनेस के प्रति जागरुकता बढ़ रही है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर नियमित व्यायाम करना चाहिए।

माहेश्वरी ने 3 मिनट 4 सैकंड के अपने वीडियो में योग की विभिन्न क्रियाओं को दर्शाते हुए कहा, 'भारत वह देश है जहां योग की विधिवत शुरुआत हुई। हमारे योग का लोहा आज पूरी दुनिया मानती है। यही वजह है कि प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।' उन्होंने हर तबके के लोगों को इस अभियान से जुड़ने और प्रेरणा लेने का आव्हान भी किया।

आपको बता दें कि केन्द्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के 'हम फिट तो इंडिया फिट' चैलेंज से देशभर से कई लोगों के साथ सेलिब्रिटीज़ भी जुड़ रहे हैं। इस लिस्ट में खुद राज्यवर्धन सिंह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और टाइगर श्राफ तक शामिल हैं।

Tags

See Also