किकी चैलेंज बना लाइफ चैलेंज, जयपुर पुलिस ने किया अवेयर

इन दिनों सोशल मीडिया पर 'किकी चैलेज' पूरी तरह से छाया हुआ है। हर कोई अपनी जान पर खेल कर इस चैलेंज को पूरा करने में लग गया है।

Scroll down for more.!


इन दिनों सोशल मीडिया पर 'किकी चैलेज' पूरी तरह से छाया हुआ है। हर कोई अपनी जान पर खेल कर इस चैलेंज को पूरा करने में लग गया है। सबसे अजीब बात यह है कि बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं रहा। कई सितारों ने किकी चैलेंज (KiKiChallenge) के अपने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं, जिससे यह आम लोगों में भी लोकप्रिय हो रहा है। इसे केवल युवा ही नहीं बल्कि छोटे बच्चे भी करने में लगे हैं। लेकिन इसे किकी चैलेंज ना कह कर अगर 'Life Challenge' कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा।

इस जोखिम वाले फन को न करने की सलाह देते हुए जयपुर पुलिस ने आमजन को एक अनोखे अंदाज से इसके बारे में अवेयर किया है। जयपुर पुलिस ने अपनी पोस्ट में एक लड़के की हार चढ़ायी हुई तस्वीर को शेयर किया है, जिसके नीचे लिखा है, 'केके की याद में, कीकी को प्यार करने वाला प्रेमी, जिसकी शिगी करते हुए मृत्यु हो गई।'

क्या है किकी चैलेंज

किकी चैलेंज' एक कैनेडियन रैप सिंगर का गाना है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 8.2 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। शिगी नामक एक कॉमेडियन ने इस चैलेंज की शुरूआत की थी। चैलेंज को पूरा करने के लिए गाड़ी में एक आदमी बैठा होता है जो कि गाड़ी चलाने के साथ ही वीडियो भी बनाता है। वहीं गाड़ी का आगे का एक दरवाजा खुला होता है जिसके बाहर एक अन्य व्यक्ति चलती हुई गाड़ी की ओर देखकर सड़क पर डांस करता है। साथ में यह गाना भी बज रहा होता है। किकी.. डू यू लव मी। उसकी वीडियो गाड़ी चलाने वाला ही बनाता है। चैलेंज पूरा करने के बाद बाहर नाचने वाले व्यक्ति को कूदकर चलती गाड़ी में अंदर बैठना होता है। तभी इस चैलेंज को पूरा माना जाता है।



Tags

See Also