एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन, टोंक के खलील अहमद को मिली जगह

एशिया कप 2018 के लिए भारतीय टीम में टोंक (राजस्थान) के 20 वर्षीय लेफ्ट आर्म पेसर खलील अहमद को शामिल किया गया है। कप्तान विराट कोहली को आराम दिया है।

Scroll down for more.!

एशिया कप 2018 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन आज कर दिया गया। 15 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। खास बात यह है कि 14 सदस्यीय इस टीम में टोंक (राजस्थान) के 20 वर्षीय लेफ्ट आर्म पेसर खलील अहमद को शामिल किया गया है। भारत अंडर-19 सहित आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए यह तेज गेंदबाज खेल चुका है। भारतीय टीम में सलेक्शन पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने उन्हें बधाई दी है। खलील भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के फैन हैं और टीम में उनकी कमी पूरी करना चाहते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अंडर 19 के कोच राहुल द्रविड की देखरेख में खलील के खेल में अधिक निखार आया है।

एमएसके प्रसाद के नेतृत्व वाली चयन समिति द्वारा चुनी गई टीम की कप्तानी भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को सौंपी गई है। शिखर धवन को उपकप्तान बनाया है। टीम में मनीष पांडे, अंबाती रायूडू और केदार जाधव की भी वापसी हुई है। ऑलराउंडर सुरेश रैना, उमेश यादव व सिद्धार्थ कौल अपनी जगह बनान पाने में असफल रहे हैं। ये सभी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम का हिस्सा थे।

एशिया कप में भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट की विजेता टीम खेलेगी। भारत का पहला मुकाबला 18 सितंबर को क्वॉलिफायर से होगा। 19 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), केएल राहुल, अंबाती रायूडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद

Tags

See Also