राजस्थान की जनता केरल बाढ़ पीड़ितों के साथ, मुख्यमंत्री राजे ने रवाना किए दवाईयों के ट्रक

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आवश्यक दवाईयों के तीन ट्रक प्रदेश की राजधानी जयपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किए हैं।

Scroll down for more.!

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आवश्यक दवाईयों के तीन ट्रक प्रदेश की राजधानी जयपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किए हैं। इन ट्रकों में 1.72 करोड़ रुपए की दस्त, उल्टी, बुखार और दर्द के उपचार की दवाईयां हैं, जिन्हें नई दिल्ली भेजा गया है। इन दवाईयों को हवाई जहाज के माध्यम से तिरूवनन्तपुरम भिजवाया जाएगा।

जयपुर स्थित स्वास्थ्य भवन से ट्रकों को रवाना करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा, 'राजस्थान सरकार और यहां की जनता संकट की इस घड़ी में केरलवासियों के साथ है। इन दवाईयों के साथ राज्य सरकार के स्वास्थ्य अधिकारी भी केरल जा रहे हैं, जो इनका जरूरतमंदों को समय पर वितरण सुनिश्चित करेंगे। केरल में आई बाढ़ से हुए नुकसान एवं बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार हर सभंव सहायता देने के लिए तैयार है।'

इस अवसर पर मुख्य सचिव डीबी गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वीनू गुप्ता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक नवीन जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बता दें, इससे पहले राजे ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से 10 करोड़ रुपए केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ भेजा था। प्रदेश के सरकारी व प्राइवेट कर्मचारी व अधिकारी भी अपने संगठनों के माध्यम से अपने वेतन का हिस्सा बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ भिजवा रहे हैं। राजस्थान की आम जनता भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आ रही है।

Tags

See Also