केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए राजस्थानियों ने बढ़ाए हाथ

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने पहल करते हुए भयंकर बाढ़ और अतिवृष्टि की त्रासदी झेल रहे केरल राज्य को 10 करोड़ रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।

Scroll down for more.!

केरल में इन दिनों बाढ़ व तेज बारिश से जीवन अस्त-वयस्त हो चुका है। बाढ़ की तीव्रता और परिणाम को देखते हुए केन्द्र सरकार ने इस विपदा को 'गंभीर प्रकृति की आपदा' घोषित किया है। सदी की सबसे भयावह बाढ़ की वजह से राज्य में अब तक 370 लोगों की मौत हो चुकी है, साथ ही 7.24 लाख लोग विस्थापत हैं। ऐसे समय में राजस्थान के लोगों ने भी केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं।

सबसे पहले राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने पहल करते हुए भयंकर बाढ़ और अतिवृष्टि की त्रासदी झेल रहे केरल राज्य को 10 करोड़ रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ितों की मदद के लिए यह सहायता राशि जारी की। राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारियों ने भी बाढ़ पीडितों की मदद के लिए एक दिन का वेतन देने की घोषणा की है। इसी के साथ विधानसभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी अपने एक दिन का वेतन बाढ़ पीड़ितों को देने का फैसला लिया है।

दूसरी ओर, आमजन भी अपनी तरफ से बाढ़ पीड़ितों की सहायता में जुट गए हैं। स्कूलों में बच्चों व स्टाफ की तरफ से कपड़े, पैसे व खाद्य सामग्री जुटाई जा रही है। आॅनलाइन डॉनेशन के जरिए भी फंड जुटाया जा रहा है।

Tags

See Also