कायाकल्प अवार्ड: झुंझुनू जिला अस्पताल ने पाया पहला स्थान

राजधानी जयपुर में आयोजित स्वच्छ भारत अभियान के तहत कायाकल्प अवार्ड वितरण समारोह में झुंझुनू जिला अस्पताल ने पहला स्थान पाया है। इसके लिए उसे 50 लाख रुपए नकद प्रदान किया गया है।

Scroll down for more.!

जयपुर में हुआ स्वच्छ भारत अभियान के तहत कायाकल्प अवार्ड वितरण समारोह शुक्रवार को राजधानी जयपुर के इन्दिरा गांधी पंचायती राज संस्थान सभागार में हुआ। समारोह में झुंझुनू के जिला अस्पताल को पहला पुरस्कार दिया गया। अस्पताल को 50 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। दूसरे स्थान पर रहा का राजकीय सांवलिया जिला अस्पताल रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की श्रेणी में पहला पुरस्कार उदयपुर की सीएचसी नाइ को मिला। झुंझुनू की सीएचसी बगड़ को दूसरा पुरस्कार मिला। इस मौके पर स्वच्छ्ता पखवाड़े की भी शुरुआत की गई।

समारोह में चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ मुख्य अतिथि रहे। राज्यस्तरीय समारोह में अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता, मिशन निदेशक नवीन जैन समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहे। इसके लिए चिकित्सा मंत्री ने सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। अवार्ड कमेटी ने कायाकल्प पुरस्कारों के लिए 8 जिला अस्पतालों, 46 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सेटेलाइट अस्पताल, 77 आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को चयनित किया। पीएचएस वीनू गुप्ता ने बताया कि 77 आदर्श पीएचसी को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि स्वच्छ्ता अभियान को बढ़ावा देने के लिए कायाकल्प अवार्ड 2015-16 को शुरू किया गया था। स्वास्थ्य संस्थानों की स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण के लिए यह अवार्ड शुरू किए गए। जिला अस्पताल और सीएचसी के लिए 250 प्रश्नों की सूची बनाई गई। पीएचसी के लिए 150 प्रश्नों की चेकलिस्ट बनाई गई। 6 विभिन्न मापदंडों के आधार पर श्रेष्ठ का चयन किया गया। स्वास्थ्य संस्थान को 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाना जरूरी रखा गया।

स्त्रोत: न्यूज़18

Tags

See Also