केबीसी की तर्ज पर कोटा में खेला जायेगा कौन बनेगा लखपति

कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर जेसीआई कोटा एवं नीलकंठ अपार्टमेंट की ओर से कौन बनेगा लखपति गेम शो आयोजित किया जा रहा है

Scroll down for more.!

कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर कोटा में अनोखा गेम शो 'कौन बनेगा लखपति नवम्बर माह में होगा। इसमें विजेता प्रतिभागी को बिग हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतिभागी एक लाख तक की इनामी राशि जीत सकता है। यह आयोजन जेसीआई कोटा व नीलकंड अपार्टमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

जेसीआई कोटा के अध्यक्ष लोकेश माहेश्वरी ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि गेम शो तीन भागों में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रथम चरण में 5 नवम्बर को सामान्य लोगों के लिए, 7 नवम्बर को स्कूली विद्यार्थियों के लिए लिखित परीक्षा होगी। इनमें से 200 लोगों को लक्की ड्रॉ के अनुसार चयन किया जाएगा। कार्यक्रम में 15 से 70 वर्ष तक के व्यक्ति भाग ले सकते हैं। इसके लिए शहर के 40 स्थानों पर फार्म वितरित किए जा रहे हैं।

प्रतियोगिता के दूसरे चरण में लिखित परीक्षा में चयनित करीब 200 प्रतिभागियों के लिए फास्टेस्ट फिंगर फ़र्स्ट राउंड होगा। इसमें से 40 लोगों को चयन किया जाएगा, जिन्हें अंतिम चरण में बिग हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलेगा। इसमें अधिकतम एक लाख तक की इनामी राशि जीती जा सकती है। 12 नवम्बर को अंतिम कार्यक्रम होगा।

स्कूल व कोचिंग से चयनित विद्यार्थियों को स्कूल लेवल पर ज्ञान सम्राट से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य कोटा शहर के लोगों को ऐसा मंच देना है, जहां वे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सके। पंजीयन 31 अक्टूबर तक किया जा सकता है।

स्त्रोत: भास्कर, पत्रिका

Tags

See Also