कपिल गर्ग नए डीजीपी, गल्होत्रा को डीजी होमगार्ड शिफ्ट किया

पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष कपिल गर्ग को पुलिस बेडे का मुखिया बनाया गया है। पूर्व डीजीपी ओ.पी.गल्होत्रा को डीजी गृह रक्षा के पद पर लगाया है।

Scroll down for more.!

राजस्थान में नवगठित गहलोत सरकार ने 40 आईएएस की तबादला सूची जारी करने के बाद बीती रात 17 आईपीएस के भी तबादले किए हैं। सूची के अनुसार, पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष कपिल गर्ग को पुलिस बेडे का मुखिया बनाया गया है। पूर्व डीजीपी ओ.पी.गल्होत्रा को डीजी गृह रक्षा के पद पर लगाया है। जयपुर पुलिस कमिश्नर रहे संजय अग्रवाल को राज्य आपदा प्रबंधन दल का एडीजी पद भार सौंपा है। उनकी जगह आनंद श्रीवास्तव को शहर का कमिश्वर नियुक्त किया है। कानून व्यस्था के विशेष महानिदेशक रहे एन.आर.के.रेड्डी को पुलिस यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर और उनकी जिम्मेदारी एडीजी एम.एल.लाठर को दी है।

इसी प्रकार एडीजी इंटेलिजेंस का जिम्मा संभाल रहे एडीजी यूआर साहू को एडीजी गृहरक्षा का कार्यभार सौंपा गया है। साहू की जगह एडीजी उमेश मिश्रा लेंगे। आईजी अशोक कुमार राठौड़ को राजस्थान मानवाधिकार आयोग का पदभार सौंपा गया है।

"सरकार ने जो जिम्मेदार सौपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए आमजन में पुलिस की सकारात्मक छवि बनाने और लोगों में विश्वास कायम करने की कोशिश करूंगा। सभी को साथ लेते हुए पुलिस को मजबूत करेन में जो भूमिका होगी, उसे निभाने की पुरजोर कोशिश रहेगी।" - कपिल गर्ग, डीजीपी

Tags

See Also