जोधपुर रेलवे स्टेशन पर देश का दूसरा सबसे लंबा फुट ओवर ब्रिज

जोधपुर रेलवे स्टेशन पर देश का दूसरा सबसे लंबा फुट ओवर ब्रिज तैयार किया गया है। 5 करोड़ रुपए लागत से बना यह फुट ओवर ब्रिज 287 मीटर लंबा है

Scroll down for more.!

देश के सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशन का तमगा हासिल कर चुके जोधपुर रेलवे स्टेशन ने एक और नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफलता हासिल की है। जोधपुर रेलवे स्टेशन पर देश का दूसरा सबसे लंबा फुट ओवर ब्रिज तैयार किया गया है। शहर की उपनगरीय भगत की कोठी स्टेशन के दूसरे द्वार को डीजल शेड रोड पर खोलने के लिए यह फुट ओवर ब्रिज बनाया है। 5 करोड़ रुपए लागत से बना यह फुट ओवर ब्रिज 287 मीटर लंबा है जो दूसरे गेट के सर्कुलेटिंग एरिया से भगत की कोठी रेलवे स्टेशन की तरफ बने तीनों प्लेटफॉर्म को जोड़ रहा है। इस ब्रिज के बनने से चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, सरदारपुरा, शास्त्री नगर, भीतर शहर की ओर से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। इससे पहले यात्रियों को डीजल शेड से पाली रोड पर स्थित स्टेशन के मुख्य गेट तक करीब 3.5 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ रहा था।

सेंट्रल रेलवे के अनुसार अगस्त, 2014 में छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्टेशन पर बना 364 मीटर लंबा फुट ओवर ब्रिज भारतीय रेलवे का सबसे लंबा फुट ओवरब्रिज था. इस ब्रिज से 18 प्लेटफार्म जोड़े गए थे। वहां 94 मीटर का एफओबी पहले से था और इसमें 270 मीटर लंबा नया एफओबी बना कर जोड़ा गया।

See Also