जोधपुर में 10 मई से नि: शुल्क आत्मरक्षा शिविर

इस वर्ष की गर्मी की छुट्टियों में जोधपुर की लड़कियां सीखेगी ‘सेल्फ-डिफेन्स’ के गुर

Scroll down for more.!

जोधपुर: राजस्थान उच्च न्यायालय के कानूनी सेवा प्राधिकरण ने इस वर्ष के ग्रीष्मावकाश के दौरान लड़कियों के लिए नि: शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया है।

50 दिनों तक चलने वाले इस शिविर की तिथि 10 मई से 30 जून तय हुई हैं| इनका आयोजन शहर के तीन मुख्य सरकारी बालिका विद्यालयों में होगा जहाँ हर सुबह 1 घंटे के लिए लडकियों को विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएगा |

गौरतलब हैं की ये शिविर लड़कियों के लिए आत्म-रक्षा प्रशिक्षण तक ही सीमित नहीं होंगे। राजस्थान राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के उप सचिव धीरज शर्मा का कहना हैं कि "आत्मरक्षा तकनीक के अलावा, हम लड़कियों के लिए कानूनी जागरूकता सत्र भी आयोजित करेंगे ताकि वे एक महिला के रूप में अपने कानूनी अधिकारों के बारे में जान सकें और आवश्यकता होने पर प्राधिकरण से मदद ले सकें।"

See Also