बीकानेर में पक्षियों पर शोध की संभावना को लगेंगे पंख, जोड़बीड़ को किया आईबीए साइट घोषित

Patrika news network Feb 13, 2017, 11:09 IST Nikhil Swami

Scroll down for more.!

अब बीकानेर में पक्षियों पर शोध की संभावना को लगेंगे पंख। यह सब बीकानेर के जोड़बीड़ को आईबीए साइट घोषित होने से हुआ है। अब बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पक्षियों पर शोध हो सकेंगे। 

शनिवार को जयपुर में इंडियन बर्ड कंजर्वेशन नेटवर्क, बीएनएचएस बॉम्बे नेशनल हिस्ट्री सोसायटी, आईबीसीएन व वन विभाग तथा रूरल डवलपमेंट ऑफ इकोलोजिकल सोसायटी, जोधपुर की ओर से बैठक हुई। इसमें कई राष्ट्रीय पक्षी विशेषज्ञ व अधिकारी शामिल थे। 

बैठक में सात नए आईबीए साइट यानि महत्वपूर्ण बर्ड साइट घोषित किए गए हैं। यहां पक्षियों पर रिसर्च हो सकेगी। जिसमें पक्षियों की संख्या, प्रजातियों के प्रकार, पक्षियों की समस्याओं को ठीक कर अंतरराष्ट्रीय सहयोग किया। 

आईबीए साइट से कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रोजेक्ट व पक्षियों की विशेषज्ञता के लिए मान्यता मिल गई है। आईबीए साइट मात्र प्रवासी पक्षियों व वर्षभर रहने वाले पक्षियों की विशिष्ट कैटेगरी होती है। 

पक्षी विशेषज्ञों ने बताया कि जोड़बीड़ में 25 किलोमीटर में शोध हो सकेंगे। आईबीए साइट वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन तथा बर्ड कंजर्वेशन के लिए जरूरी है। जोड़बीड़ को इससे पूर्व में इसका को किलई अंतरराष्ट्रीय पक्षी स्थल में शामिल नहीं किया गया था। 

अब इसको शामिल कर लिया गया। इस जोड़बीड़ में सिर्फ मरे हुए जानवर को खाने के लिए ही विदेशों से पक्षी खाने की तलाश में आते थे। 

नए आईबीए सेंटर  

बडोपाल, हनुमानगढ़, जवाहर सागर सेनेट्री, कोटा, डवाईडम लेपेर्ड कंजर्वेशन पाली, जोड़बीड़ बीकानेर, खारड़ा डेम पाली, मीनार लेक, उदयपुर, सरदार समंद लेक, पाली को आईबीए साइट घोषित किया गया। 

इन पर होगा शोध

लॉंग बिल्ड वल्चर, वाइट ब्लैक वल्चर, यूरेशियन ग्रीफॉन वल्चर, हिमालियन ग्रीफॉन वल्चर, किंग वल्चर, इजीपशियन वल्चर सहित कई वल्चर है।

इनका कहना है

नेशनल पार्क की तर्ज पर विकसित

आईबीए साइट घोषित होने से बर्ड सेंचूरी के रूप में विकसित करेंगे। भरतपुर केवलदेव नेशनल पार्क की तर्ज पर विकसित करेंगे। 

रामनिवास कुमावत, उपवन संरक्षक, वन विभाग, बीकानेर 

शोध की संभावना बढ़ेगी

जोड़बीड़ को आईबीए साइट घोषित होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रोजेक्ट आएंगे और शोध की संभावना बढ़ेगी। 

डॉ दाउलाल बोहरा, पक्षी विशेषज्ञ

See Also