जयपुर में होगा 11वें जिफ का आयोजन, 13 साल बाद जैम सिनेमा बनेगा हब

जयपुर का 13 साल पहले बंद हुआ सिनेमा हॉल फिर से फिल्मों का हब बनने जा रहा है। मौका है 11वें जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का।

Scroll down for more.!

जयपुर का 13 साल पहले बंद हुआ सिनेमा हॉल फिर से फिल्मों का हब बनने जा रहा है। मौका है 11वें जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का। जिफ की शुरूआत 18 जनवरी से हो रही है जिसमें 13 साल से बंद पड़े जयपुर के जैम सिनेमा को मुख्य हब बनाया जाएगा। क्लोजिंग सेरेमनी 22 जनवरी को शाम 5 बजे गोलछा सिनेमा में होगी। इन दोनों के अलावा शहर के अन्य 5 स्थानों पर देसी-विदेशी फिल्मों का आयोजन किया जाएगा। उदघाटन शुक्रवार 18 जनवरी को शाम 5 बजे होगा।

फिल्म फेस्टिवल की सबसे खास बात होगी उनका पुराना लेकिन यूनीक प्रजेन्टेशन। पुराने दौर का सिनेमा हॉल, पुराने जमाने की मशीने और उसी जमाने का प्रोजेक्टर। पुराने जमाने की मशहूर एवं भव्य फिल्म मुगल-ए-आजम की भी स्क्रिनिंग यहां होगी। यह फिल्म पुराने फिल्म की स्ट्रिप लपटे पहिए नुमा स्पूल्स लगाकर ही दिखाई जाएगी। यह विशेष शो 20 जनवरी को दोपहर 3:30 बजे दिखाया जाएगा।

इस तरह होगी स्क्रिनिंग

18 जनवरी - उदघाटन

19 जनवरी - रंग शिल्पी ब्रज मोहन गुप्ता के बनाए पोस्टर्स और महेश स्वामी की फोटोज की प्रदर्शनी

20 जनवरी - लाइफ एंड टाइम आॅफ शॉर्ट फिल्म्स पर जर्मनी से कार्ल.ए. फेचनर, भारत से रजनीश मेहता, अमेरिका से कीकी शक्ति और कनाड़ा से मार्टिन गोटफ्रिट भाग लेंगे।

21 जनवरी - फ्रांस, जर्मनी, बांग्लादेश, स्विटजरलैंड, ईरान जैसे देशों के साथ ओपन चर्चा सत्र का आयोजन।

22  à¤œà¤¨à¤µà¤°à¥€ - 11 देशों के 11 फिल्मकारों के साथ ओपन सैशन। शाम 5 बजे गोलछा सिनेमा में क्लोजिंग सेरेमनी।

Read more: सैलानियों को रिझाने के लिए होटलों पर 30 फीसदी की छूट दे रहा आरटीडीसी


Tags

See Also