अजमेर की दरगाह में खुला जन्नती दरवाजा, लोगों ने दी ईद की मुबारकबाद

चांद की शहादत मिलने पर पीर की पहाड़ी से दागी तोप। ईद पर दरगाह सहित शहर के विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम धर्मालंबी करेंगे विशेष नमाज अदा।

Scroll down for more.!

अजमेर। रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखकर सब्र का इम्तहान देने वाले रोजेदार सोमवार को ईद की खुशियां मनाएंगे। ईद के चांद की रविवार रात घोषणा की गई। इसके साथ ही ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह सहित मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में गले मिलकर ईद की मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हो गया जो देर रात तक चलता रहा।

ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह स्थित जन्नती दरवाजा भी सोमवार तड़के जियारत के लिए खोल दिया गया जो दोपहर ढाई बजे तक खुला रहेगा। खिदमत के वक्त जन्नती दरवाजा बंद कर दिया जाएगा। ईद का चांद देखने के लिए रविवार को शहर काजी तौसीफ अहमद सिद्दीकी की सदारत में हिलाल कमेटी की बैठक हुई। इसमें चांद की शहादत मिलने के बाद बड़े पीर की पहाड़ी से तोप दागी गई और दरगाह में नक्कारे बजा कर सोमवार को ईदुल फितर होने की घोषणा की गई।

जुल्फिकार चिश्ती ने बताया कि जन्नती दरवाजा पांच दिन बाद ख्वाजा गरीब नवाज के गुरु ख्वाजा उस्मान हारूनी के उर्स के मौके पर फिर से खोला जाएगा। हारूनी का उर्स 1 जुलाई को है। इसमें देश-विदेश से हजारों जायरीन आते हैं। दरगाह में उर्स की तीन दिन तक रौनक रहती है।

Source: Patrika News Network

See Also