जयरंगम कल से, देश के 22 नाटकों का होगा मंचन

8 दिवसीय समारोह में कुल 22 नाटक खेले जाएंगे जिसमें 13 राजस्थान और 9 बाहर के रंगमंडलों द्वारा मंचित किए जाएंगे। इन नाटकों में देश के 400 कलाकार मिलकर थिएटर का बहुरंगी संसार रचेंगे।

Scroll down for more.!

प्रदेश की राजधानी जयपुर में अखिल भारतीय समारोह जयरंगम का 7वां एडिशन 15 दिसम्बर, शुक्रवार से शुरु होगा। 8 दिवसीय इस समारोह में देश के 22 नाटकों का मंचन किया जाएगा। संभावित कार्यक्रम सूची के अनुसार, पहले व दूसरे दिन एक-एक और उसके बाद 6 दिन तक 3-3 नाटकों का मंचन होगा। 8 दिवसीय समारोह में कुल 22 नाटक खेले जाएंगे जिसमें 13 राजस्थान और 9 बाहर के रंगमंडलों द्वारा मंचित किए जाएंगे। इन नाटकों में देश के 400 कलाकार मिलकर थिएटर का बहुरंगी संसार रचेंगे। यह समारोह कला एवं संस्कृति विभाग, कमल नयन बजाज चेरिटेबल ट्रस्ट और जयपुर सिटीजन फोरम के सहयोग से आयोजित होगा। एंट्री पूरी तरह से नि:शुल्क रखी गई है। इसका आयोजन अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा।

15 दिसम्बर-पहला दिन

स्थान: होटल क्लाक्र्स आमेर

समय: शाम 6:30 बजे

नाटक: ए उर्दू की आखिरी किताब

16 दिसम्बर-दूसरा दिन

स्थान: महाराणा प्रताप आॅडिटोरियम

समय: शाम 7 बजे

नाटक: बर्फ (सौरभ शुक्ला)

इस नाटक के सेट में कश्मीर की वादियों के अलावा बर्फबारी का भी जीवंत प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

17-21 दिसम्बर

5 दिवसीय रंग संवाद सीरीज का आयोजन किया जाएगा जिसमें फिल्म निर्माता निर्देशक महेश भट्ट, अभिनेता मकरंद देशपांडे सहित फिल्म और थिएटर जगत की हस्तियों से देर्शकों को सीधे ही रूबरू होने का मौका मिलेगा।

प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क

समारोह के दौरान कर्टेन रेजर प्रस्तुति को छोड़कर सभी नाटकों में दर्शकों का प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है।इसके लिए जयरंगम की आॅफिशियल वेबसाइट पर भी निशुल्क रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। नाटकों में प्रवेश जगह रहने तक ही दिया जाएगा।

Read more: जयपुर कला महोत्सव 17 से, कई राज्यों के कलाकार करेंगे कला का जीवंत प्रदर्शन

Tags

See Also