जयपुर वैक्स म्यूजियम में अब धोनी को मिली जगह, सचिन के साथ स्टेंड शेयर करेंगे

जयपुर वैक्स म्यूजियम में लगाए गए धोनी के पुतले का वजन करीब 56 किलोग्राम है। हाइट 5 फुट 9 इंच है। इसमें 19 किग्रा वैक्स के साथ शेष फाइबर का इस्तेमाल किया गया है।

Scroll down for more.!

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी अब एक ही स्टेंड शेयर करते हुए दिखाई देंगे। बस फर्क इतना है कि दोनों स्टेडियम में नहीं बल्कि नाहरगढ़ फोर्ट स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम में दिखाई देंगे। म्यूजियम ने अपनी दूसरी सालगिरह मनाते हुए सचिन तेंदुलकर स्टेंड पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी मोम का पुतला प्रदर्शित किया। धोनी का यह पुतला बैटिंग करते हुए नहीं बल्कि ग्लव्ज पहने विकेट के पीछे विकिट कीपर की भूमिका में दिखाया गया है। जयपुर वैक्स म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनुप श्रीवास्तव ने बताया कि हमने पिछले साल एक ओपिनियन पोल किया था कि पर्यटक विराट कोहली और धोनी में से किसका मोम का पुतला म्यूजियम में देखना चाहते हैं। ऐसे में हमे धोनी के लिए सर्वाधिक वोट प्राप्त हुए।

जयपुर वैक्स म्यूजियम में लगाए गए धोनी के पुतले का वजन करीब 56 किलोग्राम है। हाइट 5 फुट 9 इंच है। इसमें 19 किग्रा वैक्स के साथ शेष फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। सुशांता रे ने इसे तीन माह में तैयार किया है।

बता दें, जयपुर वैक्स म्यूजियम देश का पहला ऐसा संग्रहालय है जिसे हेरिटेज बिल्डिंग पर बनाया गया है। यहां एक ही छत के नीचे अमिताभ बच्चन, सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह सहित सचिन तेंदुलकर और अब महेंद्र सिंह धोनी आदि को देखने का मौका मिल रहा है।


Tags

See Also