जयपुर साइकिल मैराथन के जरिए दिया मतदान का का संदेश

राजस्थान विधानसभा चुनाव-2018 के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शहर में जयपुर साइकिल मैराथन का आयोजन किया गया।

Scroll down for more.!

राजस्थान विधानसभा चुनाव-2018 के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शहर में जयपुर साइकिल मैराथन का आयोजन किया गया। ‘लेट्स वोट जयपुर’ की थीम पर आयोजित मैराथन में साइक्लिस्ट्स ने जिलेवासियों को ‘वोट डालबा चालो’का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जयपुर जिले में विधानसभा चुनाव के शुभंकर ‘पीकू’का अनावरण किया गया। निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए प्रदेश भर में रविवार से आरम्भ हुए ‘सरगम सप्ताह’ के पहले दिन राज्य स्तरीय आयोजन के तहत जयपुर में साइकिल मैराथन को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनन्द कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ महाजन, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी आलोक रंजन ने रामनिवास बाग के दक्षिण द्वार से झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने जयपुर जिले में विधानसभा चुनाव के शुभंकर ‘पीकू’ का अनावरण किया गया। ‘पीकू’के माध्यम से जिलेभर में मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। साइकिल मैराथन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले साइक्लिस्टों को मंच पर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर वोट के प्रति जागृति के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनन्द कुमार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ महाजन की अगुवाई में अधिकारियों एवं मौजूद प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर कर खुद वोट डालने और अन्य लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।

Tags

See Also