जयपुर कला महोत्सव 17 से, कई राज्यों के कलाकार करेंगे कला का जीवंत प्रदर्शन

राजधानी जयपुर के जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में जयपुर कला महोत्सव 17 जनवरी से आयोजित होने जा रहा है।

Scroll down for more.!

राजधानी जयपुर के जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में जयपुर कला महोत्सव 17 जनवरी से आयोजित होने जा रहा है। 5 दिवसीय इस महोत्सव में देश के 6 राज्यों के कई नामी चित्रकार और मूर्तिकार अपनी कला का जीवंत प्रदर्शन करेंगे। समारोह के संयोजक चित्रकार तीर्थंकर बिस्वास और शुवांकर बिस्वास ने बताया कि समारोह में इस बार दिल्ली के पद्मश्री बिमान बिहारी दास, प्रो.नीरेन दास गुप्ता, प्रो.कालीचरण गुप्ता, प्रो.जगदीश डे और एमीनेंट प्रिंट मेकर आनंदमय बनर्जी अपने-अपने अंदाज में प्रतिभागियों से रुबरु होंगे और कला की विभिन्न बारीकियों से अवगत कराएंगे।

पैनल डिस्कशन और आर्ट कॉम्पीटिशन

समारोह के दौरान इस बार करई पैनल डिस्कशन और आर्ट कॉम्पीटिशन भी आयोजित किए जाएंगे। पैनल डिस्कशंस में सही जवाब देने वालों और आर्ट कॉम्पीटिशंस में अव्वल रहने वालों को आॅन इ स्पॉट कैश प्राइज दिए जाएंगे। इसमें पैनल एक्सपर्ट के तौर पर प्रो.तूलिका गुप्ता, प्रो.अनंत ओझरकर, प्रो.एनएस राठौड़, डॉ.विभूति पांड्या, डॉ.पूजा जैन, प्रो.भार्गव मिस्त्री और प्रो.आरड्यू खान शिरकत करेंगे।

स्कल्पचर के नए आयाम पर डेमो

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की फैकल्टी आॅफ फाइन आर्ट के डीन और स्कल्पटर प्रो.हिम चटर्जी लोगों को स्कल्पचर के नए आयामों पर विशेष लैक्चर और डेमोस्ट्रेरेशन के माध्यम से रोशनी डालेंगे।

इन कलाकार का होगा लाइव परफार्मेंस

समारोह के दौरान जयपुर के प्रो.सुमित सेन, श्वेत गोयत, शंकर सिंह राजावत, दिल्ली की गिरिजा राघवन, महाराष्ट्र के बब्बन सावंत माने, मेघान सालगांवकर, तमिलनाडु से एनके भास्करन, तेलंगाना से पोलासा जालंदर जैसे दिग्गज आर्टिस्ट अपनी आर्ट की लाइव परफॉर्मेंस देंगे।

See Also