जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 17 मई से शुरू

16वें जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जिफ का आयोजन मई 17 से 21 तक

Scroll down for more.!

जयपुर: जिफ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के 16वें वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन 17 मई से 21 मई तक जयपुर स्थित गोलछा सिनेमा हॉल में होगा।

इस दौरान बच्चों को देश दुनिया की चुनिंदा फिल्में दिखाई जाएंगी व इन फिल्मों के निर्माताओं से रूबरू होने का भी मौका मिलेगा। दिखाई जाने वाली फिल्मों में शामिल हैं हिन्दी शॉर्ट फिल्म ‘आजाद’, गुजराती फीचर फिल्म ‘रोंग साईड राजू’, एनीमेशन फीचर फिल्म ‘जोईट्रोपे’ और बेस्ट करंट ईश्यू अवार्ड विजयी ‘हु डाईज़’।

फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी को 17 मई को गोलचा सिनेमा हॉल में रखा गया हैं। बताया गया हैं की इस बार फेस्टिवल के लिए किसी पृथक क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन नही किया जाएगा व प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट स्क्रीनिंग से पहले ही दे दिए जाएँगे। इसके अतिरिक्त फेस्टिवल में मोबाइल फिल्ममेकिंग वर्कशॉप व व्यवसाय पर आधारित एक सेमिनार का आयोजन भी रखा गया हैं|

See Also