इस तरह जयपुर के मनोज श्रीवास्तव बने देश के सबसे बड़े रिकार्डधारी

मनोज श्रीवास्तव ने 8 रिकार्ड्स बनाकर लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड होने का कीर्तिमान स्थापित किया

Scroll down for more.!

जयपुर: राजधानी निवासी शेफ मनोज श्रीवास्तव ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आठ रिकार्ड तोड़कर सबसे अधिक रिकॉर्ड तोड़ने का कीर्तिमान स्थापित किया हैं|

शेफ मनोज, मनीपाल विश्वविद्यालय के जयपुर कैंपस में स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट के प्रोफेसर हैं| उन्होंने यूके स्थित वर्ल्ड रिकॉर्ड्स यूनिवर्सिटी से "डॉक्टरेट" उपाधि भी मिली हैं| रिकार्ड्स तोड़ने का सिलसिला सन 2008 से शुरू हुआ जब उन्होंने 180 किलो वजनी ब्रेड का लोफ बनाया जिसे क्रेन की सहायता से उठाया गया था|

इसी से प्रेरणा लेकर उन्होंने साल 2013 में दुनिया की सबसे बड़ी पाई बनाई जिसे बेक करने के लिए लगभग 60 घंटों का समय लगा था| उसके बाद तो रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला चलता ही रहा| 2014 में  à¤‰à¤¨à¥à¤¹à¥‹à¤‚ने 5 फीट चौडी और 5 फीट ही लम्बी शुगर क्यूब की संरचना बनाई जिसमें 14,353 क्यूब्स चीनी शामिल था| फिर उन्होंने 800 किलो वजनी मुस्साका (ग्रीक डिश), 560 किलो की औ ग्रेतिन (फ्रांसीसी सब्जी), 89 किलो का गातो अन्नानास (एक तरह का डिजर्ट), 32 वर्गफुट का मालपूआ, और  30 किलो का इटालियन सोका भी बनाया|

See Also