जिफ्फ 2018 में गूंजता रहा 'जय जय हिंदुस्तान'

इस गाने को सोडाला थाने के SHO सुनील शर्मा ने लिखा है और इसका फिल्मांकन अर्सोल प्रोडक्शन हाउस कंपनी के तहत हुआ है।

Scroll down for more.!

राजधानी जयपुर में 5 दिवसीय जयपुर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (जिफ्फ) की शुरूआत हो चुकी हैं, जिसमें दुनियाभर की कई फिल्में दिखाई जाएगी। जिफ्फ कार्यक्रम की शुरुआत चारदीवारी स्थित गोलछा सिनेमा में कई गई हैं। यह 10वां फ़िल्म फेस्टिवल हैं। रविवार को दूसरे दिन यहाँ एक गाना 'जय जय हिंदुस्तान' गूंजता रहा और हर शख्स की जुबां पर बस यही गाना था। इस गाने को सोडाला थाने के SHO सुनील शर्मा ने लिखा है।

इस गीत को लेकर सुनील शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष हमारे देश ने और सैनिकों ने आतंकवाद के बहुत अंश सहे हैं, जिसमे हमारे सैनिको ने शहादत दी हैं। जिसे लेकर लोग आक्रोशित थे और मैं भी बहुत आवेश मे था कि हमारे की सैनिक सीमा पर लड़कर जान दे रहे हैं इसी को लेकर मैंने एक कैंपेन 'हुंकार दौड़' शुरू किया था जिसे ध्यान मे रखकर मैने एक गीत की रचना की और इस गाने को हमने रिकॉर्ड करवाया। इस गीत को आवाज़ दी है बॉलीवुड गायक दिव्य कुमार ने, जो काई पो छे में 'शुभारम्भ' और भाग मिल्खा भाग में 'मस्तानो का झुंड' जैसे गीतों को अपनी आवाज़ दे चुके है।

इसके बाद दो युवा मोहित शर्मा और राघव रावत के कहने पर हमने इसका फिल्मांकन किया और मैं बहुत खुश हूँ की जो मेरे और देश की मंशा हैं कि हर आदमी आतंकवाद के खिलाफ खडा हो, उस जज्बे को यह गीत बयान करता है। वक्त की कमी होने के बावजूद मैंने इस गीत को लिखा औऱ मुझे बहुत परेशानी भी आई, जिसमे परिवार औऱ मित्रों ने मेरी मदद की और उसका परिणाम आज सुखद और सकारात्मक हैं। वहीं अर्सोल प्रोडक्शन हाउस कंपनी के राघव ने बताया कि मुझे और मेरे दोस्त मोहित को गाना बहुत पसंद आया और हमने इसे 8 दिन मे ही तैयार कर दिया क्योंकि 8वे दिन इसकी लॉन्चिंग थी।

जय जय हिंदुस्तान का विडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

स्त्रोत: दैनिक नवज्योति

Tags

See Also