International Women’s Day पर राजस्थान को वर्ष 2016 का नारी शक्ति पुरस्कार

Legend News | March 6, 2017 | 3:20 pm

Scroll down for more.!

जयपुर। International woman’s day पर राजस्थान को वर्ष 2016 का नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। यह पुरस्कार राज्य में बाल लिंगानुपात में वृद्धि के लिए दिया जाएगा ।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान को यह पुरस्कार बाल लिंगानुपात में बढ़ोतरी के लिए दिया जा रहा है। प्रदेश में वर्ष 2011 में लिंगानुपात 888 था जो वर्ष 2015 में बढ़कर 929 हो गया। वर्ष 2016 में यह 942 हो गया। पी.सी.पी.एन.डी.टी. कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के फलस्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई है।

राजस्थान में ही पाली जिले में लोकहित पशुपालक संस्थान चलाने वाली सुश्री आइसे कोहलर रॉलफसन को आदिम जाति रायका के उत्थान और ऊंटों के संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया जायेगा। जयपुर की दीपा माथुर को भी इस समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

राज्य की ही एक अन्य संस्था शिक्षित रोजगार केन्द्र प्रबंधक समिति को पी.सी.पी.एन.डी.टी. कानून को लागू करने में प्रशासन की मदद करने के लिए प्रदान किया जायेगा । नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होने वाले समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

See Also