अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह आज

समारोह के दौरन राज्य के 22 नर्सेज को सम्मानित किया जाएगा

Scroll down for more.!

जयपुर: प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर राज्य भर के 22 नर्सेज को सम्मानित|

समारोह का आयोजन 12 मई को होगा जिसके लिए भाग लेने वाले नर्सेज व अन्य कर्मचारियों को एक दिन का आकस्मिक अवकाश दिया जा रहा हैं| समारोह को सञ्चालन सुचारू रूप से हो सके इसके लिए चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त निदेशक राकेश शर्मा ने एक सर्कुलर जारी किया हैं जिसके अनुसार अधिकारीयों को आदेश दिए गये हैं की वे अपने स्तर पर यह सुनिश्चित कर लें कि समारोह के कारण चिकित्सा सेवाओं में किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न न हो।

राज्य स्तर पर जिन नर्सिंग कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा हैं उनमे शामिल हैं जयपुर के एसएमएस अस्पताल के सतपाल, महेन्द्र नेहरा व कन्हैया लाल कुलदीप, जेके लोन के  à¤¨à¥€à¤°à¤œ तंबोलिया, महिला चिकित्सालय से अनन्मा|

अन्य जिलों से चुने गये नर्सिंग कर्मचारियों में शामिल हैं कोटा के ओम प्रकाश शर्मा व नीरज कुमारी, बूंदी से भगवान सोमानी, बांसवाडा से दिनेश गरासिया, डूंगरपुर के इंदिरा झाला, रवीन्द्र शर्मा श्रीगंगानगर से, पन्नाराम पंवार उदयपुर से, दौसा की गायत्री गुप्ता, टोंक से प्रेमलता कौर, नानू राम मीणा झालावाड़ से, राजसमन्द से राकेश स्वरुप, सवाई माधोपुर के नरेश कुमार शर्मा, करौली जिले के अशोक शर्मा, बीकानेर से बृजेन्द्र पारीक, भैरु सिह महेचा जैसलमेर से, किशन लाल दर्जी झुन्झुनू से व् सीकर के किशन शर्मा|

See Also