अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के तहत राज्य संग्रहालयो का विकसन

राजस्थान में पूर्व स्थापित संग्रहालयो का होगा नवीनीकरण और निर्मित होगा एक विशेष संग्रहालय

Scroll down for more.!

जयपुर: अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के मौके पर राजस्थान के 20 संग्रहालयों का नवीकरण होने जा रहा हैं। इसी के साथ जयपुर के चारदीवारी इलाके में एक नए संग्रहालय की स्थापना भी की जाएगी।

18 मई को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस, ‘सेइंग द अन्स्पीकेबल इन म्यूजियम’ अथवा ‘संग्रहालय में अकथ्य का कथन’ की थीम पर मनाया जायेगा। इसी तर्ज पर राजस्थान में स्थित सभी संग्रहालयों का अत्याधुनिक तौर पर नवीनीकरण किया जाएगा।

राज्य संग्रहालयों के नवीभवन के लिए सरकार ने वित्त वर्ष 2016-17 के तहत 3,753 लाख रुपये की राशि आवंटित की हैं। इसके अतिरिक्त एक विशेष संग्रहालय भी स्थापित किया जा रहा हैं जिसमें राज्य की स्थानीय कलाओं को संरक्षित किया जाएगा। इस संग्रहालय की स्थापना जयपुर के किशनपोल बाजार में स्थित राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट के भवन में होगी।

संग्रहालय के निर्माण जयपुर स्मार्ट मिशन लिमिटिड (जेएसएमएल) प्रोजेक्ट के तहत एपिस्टा नामक स्पैनिश कंपनी द्वारा किया जाएगा। लोकल सेल्फ सरकार (एलएसजी) के मुख्य सचिव डॉ मनजीत सिंह ने बताया की पुनर्स्थापना के बाद, संग्रहालय को पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग को सौंप दिया जाएगा।

See Also