विश्वभर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2017

21 जून को हर साल मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस|

Scroll down for more.!

दिसंबर 2014 में हुई संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा में घोषित किये गए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह तीसरा साल है| | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था 21 जून को मानाने का सुझाव क्यूंकि यह साल का सबसे लम्बा दिन होता है|

भारत में कईं जगहों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया|

लखनऊ में रमाबाई अम्बेडकर मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारों लोगों के साथ योग किया| यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और कई बड़े मंत्री व नेता  à¤­à¥€ उस समय मौजूद थे|

दूसरी और राजस्थान की राजधानी गुलाबी शहर जयपुर में एसएमएस स्टेडियम में राज्यस्तरीय समारोह हुआ, जहां मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे समेत हजारों लोगों ने एक साथ योग किया|

राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप राज्यपाल अनिल बैजल, केंद्रीय मंत्री एम| वेंकैया नायडू, एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और बिहार के पूर्व राज्यपाल रामनाथ कोविंद, विजय गोयल सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया|

न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में लखनऊ के 72 छात्र और शिक्षकों ने योगिक क्रियायों का प्रदर्शन किया|

पहली बार चीन और भारत के योग प्रेमियों ने चीन की महान दीवार पर एक साथ योग की कठिन मुद्राओं का अभ्यास किया, जो देखने में बेहद अद्भुत था|

See Also