भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में जादू बिखेर रहा राजस्थान मंडप

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवम्बर तक आयोजित 38वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला के पहले ही दिन राजस्थान मंडप आकर्षण केन्द्र बन बना हुआ है।

Scroll down for more.!

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवम्बर तक आयोजित 38वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला के पहले ही दिन राजस्थान मंडप आकर्षण केन्द्र बन बना हुआ है। बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने मण्डप को देखा। भारत व्यापार सवर्धन प्राधिकरण (आईटीपीओ) के कार्यकारी निदेशक दीपक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर मंडप का औपचारिक शुभारंभ किया और सभी स्टाल्स पर जाकर प्रदेश से आये लघु उद्यमियों से मुलाकात भी की। राजस्थान मंडप के निदेशक दिनेश सेठी ने अतिथियों को मंडप का अवलोकन करवाया। 

Read more: जयपुर शहर में बसते हैं प्रदेश के सबसे अधिक युवा

प्रगति मैदान के गेट नंबर- दस के निकट हॉल नम्बर 12ए में राज्य मंडपों के साथ राजस्थान मंडप को व्यापार मेला की इस वर्ष की थीम ‘भारत के ग्रामीण उद्योग’ के अनुरूप सजाया संवारा गया है। मंडप में कुल 30 स्टाल्स पर राजस्थान की विश्व प्रसिद्ध हस्तशिल्प एवं हथकरघा कला का खूबसूरत ढंग से दिग्दर्शन किया गया हैं। प्रगति मैदान के हॉल नम्बर 12ए में अन्य राज्यों के मंडपों के साथ राजस्थान मंडप में राजस्थान की बहुरंगी छटा को दर्शाया गया है। विशेष कर राजस्थान पर्यटन और प्रदेश के हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल्स आकर्षण ढंग से सजाया गया है।


Tags

See Also