विद्यालयों में मदर्स-टीचर्स मीटिंग से शिक्षा में आएगा सुधार

शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को प्रदेश के विद्यालयों में पहली बार आयोजित होने जा रही ‘मदर्स-टीचर्स‘ बैठकों के लिए शुभकामनाएं दी है।

Scroll down for more.!

उन्होंने कहा है कि इससे महिला अभिभावकों के सुझावों से प्रदेश में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार में और अधिक प्रभावी प्रयास हो सकेंगे। देवनानी ने ‘मदर्स-टीचर्स‘ बैठकों का प्रभावी आयोजन सभी विद्यालयों में करने के लिए भी शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होने कहा कि बैठकों में अध्ययन और अध्यापन संबंधित विषयों पर चर्चा किए जाने के साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास को कैसे सुनिष्चित किया जाए, इस पर भी विचार हो। उन्होने महिला अभिभावकों द्वारा विद्यालय विषेष में शैक्षिक स्तर सुधार के सुझाव लिए जाने, बच्चों के उज्जवल भविष्य की कार्ययोजना, विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास में सामाजिक सहभागिता आदि से कार्य करवाए जाने की रणनीति पर भी अभिभावकों से विचार-विमर्श किए जाने पर जोर दिया।शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में पहली बार हो रहा है जहां ‘मदर्स-टीचर्स‘ बैठक में विद्यार्थियों की मां, दादी,, बुआ, मामी, चाची, ताई आदि ही शिक्षकों के साथ संवाद करेगी। उन्होंने बताया कि महिलाएं परिवार की धुरी होती है। मातृ शक्ति से शिक्षा के विकास के लिए इस तरह की यह अभिनव पहल राज्य सरकार द्वारा की गई है। देवानानी ने बताया कि ‘मदर्स-टीचर्स‘ बैठक में महिला अभिभावकों के शिक्षा सुधार संबंधित सुझावों को प्राथमिकता देने के साथ ही अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देते हुए उनकी अच्छी आदतों के बारे में भी विद्यालय में बताया जाएगा ताकि दूसरे विद्यार्थियों को इससे प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि बैठक आयोजित करने का उद्देष्य यही है कि विद्यालयों मे होने वाली शैक्षिक और सह-शैक्षिक गतिविधि में मातृ शक्ति का समुचित प्रतिनिधित्व हो। इन बैठकों में विद्यार्थियों की उपस्थिति, उनके व्यक्तित्व विकास आदि की कार्ययोजना पर भी विचार किया जाएगा।

स्त्रोत: खासखबर

Tags

See Also