बेणेश्वर मेला 2018: आदिवासियों के 'महाकुंभ' में उमड़ा जनसैलाब

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में माही-सोम और जाखम नदियों के त्रिवेणी संगम पर स्थित बेणेश्वर धाम पर बुधवार को श्रद्धालुओं को सैलाब उमड़ पड़ा।

Scroll down for more.!

राजस्थान के डूंगरपुर में माघ पूर्णिमा पर लगने वाले आदिवासियों के 'महाकुंभ', बेणेश्वर मेले में हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे हैं।

माही-सोम और जाखम नदियों के त्रिवेणी संगम पर स्थित बेणेश्वर धाम पर बुधवार को श्रद्धालुओं को सैलाब उमड़ पड़ा। माघ पूर्णिमा पर लगने वाला बेणेश्वर मेले में आदिवासी हजारों की तादाद में शिरकत करने पहुंचे हैं। देर रात से धाम पर हजारों की संख्या में मेलार्थी माही-सोम व जाखम नदियों के त्रिवेणी संगम में आस्था की डूबकी लगा रहे हैं।

जनजाति अंचल के महाकुंभ में राजस्थान सहित गुजरात, एमपी और महाराष्ट्र से हजारों की संख्या में मेलार्थी हिस्सा लेते हुए पारंपरिक अनुष्ठानों को संपादित कर रहे हैं। साथ ही मेले का लुत्फ उठा रहे हैं। माघ पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर कई परिवारों ने अपने दिवंगत परिजनों के मोक्ष के निमित्त बेणेश्वर धाम पर विधि-विधान के साथ त्रिपिंडिय श्राद्ध आदि उत्तर क्रियाओं में जुटे हैं। वहीं पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ सैंकड़ों परिवार अपने मृत परिजनों की अस्थियों का विर्सजन भी करने पहुंचे हैं।

इस अवसर पर धाम पर स्थित ब्राहृा, विष्णु और महेश त्रिदेवों के देवालयों में भगवान के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की रेलमपेल लगी हुई है। इधर, इस अवसर पर बेणेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महंत अच्यूतानंद महाराज की पालकी यात्रा और आबूदर्रा में शाही स्नान का भी कार्यक्रम है। महंत की पालकी यात्रा साबला हरिमंदिर से शुरू होकर बेणेश्वर धाम पहुंचेंगी। जहां राजा बलि की यज्ञ स्थली आबूदर्रा में महंत का शाही स्नान होगा।

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी खासे इंतजाम किए गए हैं। पुलिस विभाग की ओर से बेणेश्वर धाम पर 650 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।

स्त्रोत: न्यूज़18

Tags

See Also