चेतावनी! अगले 3 दिन में राजस्थान में भारी आंधी-तूफान की आशंका, मौसम फिर लेगा करवट

भारतीय मौसम विभाग ने अगले दिनों में दिल्ली से सटे हरियाणा और राजस्थान में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Scroll down for more.!

मई महीने की शुरूआत से ही मौसम विभाग देश के अलग-अलग राज्यों के लिए आंधी-तूफान बारिश को लेकर समय समय पर अलर्ट करता आ रहा है। वहीं आज भारतीय मौसम विभाग ने अगले दिनों में दिल्ली से सटे हरियाणा और राजस्थान में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अडवाइजरी जारी कर आने वाले तीन दिनों में उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में भारी तूफान और मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।

वहीं राजस्थान के अलवर, भिवाड़ी में आंधी-तूफान और गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने की संभावना है। आपको बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 17 और 18 मई को तेज हवा और आंधी तूफान के चलते चेतावनी जारी की थी। अब मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान सागर के संबंध में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप को अलर्ट जारी किया। अलर्ट में कहा गया है कि अगले 12 घंटों में इसके थोड़े मजबूत होने और फिर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढऩे की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अलर्ट है कि दक्षिण और पश्चिमी राज्यों के तटीय इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तूफानी हवाएं 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच रही हैं।

राजस्थान में एक बार फिर धूलभरी आंधी आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, गर्मी के मौसम में यह बदलाव होता ही है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है।

स्त्रोत: राजस्थान खोज खबर

Tags

See Also