विश्व के टॉप 25 होटल में शामिल हुआ जयपुर का रामबाग पैलेस

जयपुर के होटल रामबाग पैलेस को ट्रेवल प्लस लेजर 2018 की ओर से जारी की गई 'टॉप 100 होटल्स इन द वर्ल्ड' सूची में शामिल किया गया है।

Scroll down for more.!

जयपुर के होटल रामबाग पैलेस को 'ट्रेवल प्लस लेजर 2018' की ओर से जारी की गई 'टॉप 100 होटल्स इन द वर्ल्ड' सूची में शामिल किया गया है। रामबाग पैलेस इस सूची में 24वें स्थान पर है। यह सर्वे दुनियाभर के पर्यटकों के बीच किया गया है और 100 में से अंक दिए गए हैं। इस सर्वे में रामबाग पैलेस ने 96.33 अंक प्राप्त किए हैं। गत वर्ष रामबाग पैलेस को 'ट्रेवल प्लस लेजर' ने 43वें स्थान पर रखा था। इस वर्ष इसने अपनी रैंकिंग में महत्वपूर्ण सुधार किया है।

वर्ल्ड्स बेस्ट अवार्ड्स के लिए किए गए सर्वे में प्रत्येक वर्ष, ‘ट्रेवल प्लस लेजर’ द्वारा पाठकों से दुनिया भर के उनके यात्रा अनुभवों के आधार पर होटलों, रिसॉर्ट्स, शहरों, द्वीपों, क्रूज शिप्स, स्पा, एयरलाइंस को रेटिंग देने के लिए कहा जाता है। इस सर्वे में होटलों द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं, सेवाओं, भोजन, आदि की गुणवत्ता के आधार पर मूल्यांकन किया गया जाता है। विभिन्न प्रॉपर्टीज को उनके स्थान और सुविधाओं के आधार पर सिटी अथवा रिसॉर्ट में वर्गीकृत किया गया था।

जयपुर का रामबाग पैलेस होटल मूल रूप में 1835 में बनकर तैयार हुआ था। उसके बाद इसमें नियमित तौर पर बदलाव होते रहे। अपने राजसी ठाठ-बाट और शानों-शौकत की बदौलत ही रामबाग पैलेस देश-दुनिया से आए पर्यटकों के बीच अपने छाप छोड़ पाने में कामयाब हो पाया है।

Tags

See Also