राजस्थान के मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियो के वेतन में वृद्धि

राजस्थान विधानसभा ने मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, विधायक एवं सांसदों के वेतन में वृद्धि के लिए पेश किये बिल को पारित किया

Scroll down for more.!

जयपुर: राजस्थान विधानसभा की बुधवार को हुई बैठक में सरकार के विभिन्न पदाधिकारियों के वेतन में वृद्धि के विधेयक प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया|

संसदीय मामलों के मंत्री राजेंद्र राठौर ने विभिन्न विधेयक पेश किये जिनमें मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद, विधायक विधानसभा अफसरों के वेतन और परिधि भत्ते बढ़ाने का प्रस्ताव था| इन सभी विधेयकों को बिना किसी विरोध व सर्वसम्मति पारित कर दिया गया|

इन विधेयकों के लिए सरकार को लगभग 19 करोड़ का खर्च उठाना होगा वही एक संशोधन के तहत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों को कुछ सुविधाएं प्रदान करने के लिए व्यय का अनुमान प्रतिवर्ष 20 लाख लगाया जा रहा हैं।

बिल पारित होने के बाद भाजपा विधायक घनश्याम तिवारी ने कहा कि मंत्री, सांसद, व विधायक के वेतन को निर्धारित करने के लेने के लिए एक आयोग नियुक्ति होनी चाहिए जिसकी रिपोर्ट के मुल्यान्वयन के बाद ही वेतन में वृद्धि होनी चाहिए।

See Also