राज्य कर्मचारियों और जनप्रतिनिधि से जनता को बड़ी उम्मीदें : मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि जिस तरह इन दोनों वर्गों ने साढ़े चार साल में सरकार में रहते हुए जनता का विश्वास जीता है, यह अगर जारी रहा तो राजस्थान को देश का अव्वल राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता।

Scroll down for more.!

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि जनप्रतिनिधि और राज्य कर्मचारी दो ऎसे वर्ग हैं जिन पर जनता की सेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह इन दोनों वर्गों ने साढ़े चार साल में सरकार में रहते हुए जनता का विश्वास जीता है। यह क्रम इसी तरह आगे भी जारी रहा तो राजस्थान को देश का अव्वल राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता।

श्रीमती राजे सोमवार को 8 सिविल लाइन्स पर आभार व्यक्त करने बड़ी संख्या में आए प्रबोधकों को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारियों से जनता को बड़ी उम्मीदें होती हैं। आप उन पर खरा उतरें और उनका विश्वास जीतें। जनता को अहसास हो कि आप और हम उनकी सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में हुए काम को पूरा देश सराह रहा है। यह सब आप जैसे शिक्षकों के सहयोग से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि आगे भी हमें राजस्थान को इसी तरह आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने प्रबोधकों का आह्वान किया कि आप प्रदेश के बच्चों को इतना होनहार बनाओ कि वे इस प्रदेश को तरक्की की राह पर बढ़ाते रहें।

Tags

See Also