अभिनेत्री दीया मिर्जा मिलेंगी Students से, आएंगी राजस्थान सेंट्रल यूनिवर्सिटी में

Patrika news network March 02, 2017 06:15 IST

Scroll down for more.!

अजमेर।

राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय बांदरसिंदरी का स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध अभिनेत्री, निर्माता, निर्देशक दीया मिर्जा होंगी। 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

हैदराबाद में जन्मी दीया मिर्जा फिल्म जगत् एवं प्राकृतिक संरक्षण के क्षेत्र में जाना माना नाम है। उन्होंने मिस एशिया पैसीफिक का खिताब जीता। 

साथ ही 'रहना है तेरे दिल में जैसी फिल्म के साथ फिल्मी दुनिया में पदार्पण किया। 

वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण, बाघ संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के बचाव 'सेव चिल्ड्रन एवं स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी हुई हैं। साथ ही अपने पति के साथ फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कार्यरत है। 

See Also