दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन राजस्थान रॉयल्स में शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सत्र के लिए राजस्थान रॉयल्स में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ की जगह दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को शामिल कर लिया गया है।

Scroll down for more.!

26 साल के क्लासेन ने फरवरी में ही भारत के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। दक्षिण अफ्रीका में खेले गए वनडे में 27 गेंदों में 43 रन बनाकर वह सुर्खियों में आए थे। वहीं टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने अभी तक 49 मैचों में 146 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में दोषी पाए जाने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया जिसके कारण वह आईपीएल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बीसीसीआई ने बताया कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज को पंजीकृत और उपलब्ध खिलाडिय़ों के पूल (आरएपीपी) सूची से 50 लाख रुपए में चुना गया।

राजस्थान टीम: अजिंक्या रहाणे (कप्तान), डी आर्की शॉर्ट, राहुल त्रिपाठी, आर्यमन बिरला, जोस बटलर, संजू सैमसन, प्रशांत चोपड़ा, हैनरिच क्लासेन, बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर, के गौतम, जतिन सक्सेना, महिपाल लोमरोर, जाहिर खान, श्रेयस गोपाल, मिधुन एस , अंकित शर्मा, अनुरीत सिंह, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी, दुष्मंत चमीरा, बेन लाफलिन।

स्त्रोत: समाचारजगत

Tags

See Also