युवाओं ने जोशीले ढंग से किया नए साल का स्वागत, मॉल्स बने सेल्फी पॉइंट

आज साल का पहला दिन है तो सेलिब्रेट करना तो बनता है। यही वजह रही कि मॉल्स व पार्क में युवाओं की भीड़ मेले जैसी दिख रही है।

Scroll down for more.!

आज साल का पहला दिन है तो सेलिब्रेट करना तो बनता है। यही वजह रही कि मॉल्स व पार्क में युवाओं की भीड़ मेले जैसी दिख रही है। नए साल को लेकर युवाओं के साथ बुजुर्ग एवं बच्चों में जोश देखने को मिला। प्रदेश के करीब-करीब सभी मॉल्स, रेस्टोरेंट्स,पार्क आज भरे रहे जिन्हें युवाओं व कपल्स ने सेल्फी पॉइंट में तब्दील कर रखा है। गिफ्ट शॉप्स और ग्रेटिंग कार्ड की दुकानों पर आज खासी चहल पहल देखने को मिली।

नववर्ष के उपलक्ष में राजस्थान की राजधानी जयपुर में 'नए साल की शुरुआत दारू नहीं दूध के साथ' मुहिम भी चलाई गई। इस मुहिम के तहत राजस्थान विश्वविद्यालय सहित शहर के कई इलाकों और कई हिस्सों में आमजन को रोक-रोक कर गर्म दूध पिलाया गया। यह कार्यक्रम 31 दिसम्बर रात को और एक जनवरी को भी पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया। एक सूचना के अनुसार शहर में इस आयोजन के लिए 8 हजार लीटर दूध मंगवाया गया है।


Tags

See Also