15 मई तक अवधिपार ऋण चुकाने पर 50 प्रतिशत की ब्याज छूट

सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने बताया की किसानों द्वारा ऋण चुकारा करने में आ रही समस्याओं के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। इससे लाखों किसानों को फायदा पहुंचेगा।

Scroll down for more.!

प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों से दीर्घकालीन कृषि ऋण लेने वाले किसानों को राहत देते हुए 15 मई तक अवधिपार ऋण चुकाने पर ब्याज में 50 प्रतिशत तक की माफी की गई है।

सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने बताया, ‘हमारा उद्देश्य कम ब्याज पर अधिक से अधिक ऋण देकर किसानों की कृषि एवं अकृषि आवश्यकताओं को पूरा करना है।सरकार द्वारा ब्याज अनुदान की योजना का फायदा ज्यादा से ज्यादा किसानों को मिले, इसके लिए किसानों को राहत देकर ऋण के वितरण को बढ़ाना है।’

अवधिपार ऋणी किसानों को एक और राहत देते हुए उनके दण्डनीय ब्याज एवं वसूली खर्च की राशि को भी शत प्रतिशत माफ किया गया है।

राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक के प्रबंध निदेशक विजय शर्मा ने बताया कि उन सभी किसानों को फायदा दिया गया है जिन्होंने 36 प्राथमिक भूमि विकास बैंकों एवं उनकी 133 शाखाओं से दीर्घकालीन कृषि एवं अकृषि ऋण लिया था। उन्होंने बताया कि जिन किसानों का 1 जुलाई 2017 को ऋण अवधिपार हो चुका है ऎसे किसानों द्वारा 15 मई तक ऋण चुकाने पर ब्याज में 50 प्रतिशत की माफी दी गई। ऎसे अवधिपार ऋणी किसानों की मृत्यु हो गई है, तो मृत्यु की दिनांक से संपूर्ण बकाया ब्याज, दण्डनीय ब्याज व वसूली खर्च को पूरा माफ किया गया है।  à¤²à¤¾à¤­ पाने के लिए किसान समय पर ऋण चुकाएं एवं छूट का लाभ ले।


Tags

news of rajasthan, ajay singh, breaking news in hindi, cooperative and minister, expired date loan, get rebate on interest, hindi news, jaipur news, jaipur news in hindi, jaipur news live, news in hindi, news of rajasthan, rajasthan latest news, rajasthan news in hindi, real time jaipur city news, real time news, अवधिपार कृषि ऋण, किसानों के लिए सरकारी योजनाएं, कृषि ऋण, दीर्घकालीन कृषि ऋण, भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक के प्रबंध निदेशक विजय शर्मा, राजस्थान सरकार, राजस्थानी किसान, वसुन्धरा राजे, वसुन्धरा राजे सरकार, सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक,

See Also