हज के लिए राजस्थान की लॉटरी निकली, 4 हजार 686 को मिलेगा मौका

News 18 Mar 20, 2017, 10:07 IST

Scroll down for more.!

हज यात्रा-2017 का कुर्रा शासन सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अल्पसंख्यक आयोग, राजस्थान के अध्यक्ष जसवीर सिंह की ओर से खोला गया. लॉटरी कार्यक्रम में विपिन चन्द शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग, अमीन पठान अध्यक्ष, राजस्थान स्टेट हज कमेटी, जयपुर, विधायक हबीबुर्ररहमान अश्रफी लाम्बा, अबुबकर नकवी, अध्यक्ष, राजस्थान मुस्लिम वक्फ बोर्ड राजस्थान, सदस्य राजस्थान स्टेट हज कमेटी, जयपुर एवं जनप्रतिनिधि, विभाग के अधिकारी एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने हिस्सा लिया.

17 हजार से अधिक आवेदन, चौथाई का मिला मौका

इस वर्ष कुल 17 हजार 796 आवेदकों ने आवेदन पत्र भरे. लेकिन हज यात्रा-2017 के लिए हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई ने सीटें चार हजार 686 ही आंवटित की. कुल आवेदकों में रिजर्व कैटेगरी ’ए’ (70) एवं कैटेगरी ’बी’ (चतुर्थ बार) के कुल 4 हजार 37 आवेदक थे. रिजर्व कैटेगरी के अलावा 649 जनरल कैटेगरी के आवदकों का कुर्रा (लॉटरी) निकाल कर चयन किया गया तथा शेष समस्त जनरल कैटेगरी के आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया.

वेटिंग लिस्ट वाले यहां सम्पर्क करें

जिन हाजियों का चयन हुआ है तथा जो प्रतीक्षा सूची में हैं, उनके द्वारा कवर नम्बर सम्बन्धित जानकारी हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in तथा राजस्थान स्टेट हज कमेटी की वेबसाइट www.rajhajcommittee.in पर प्राप्त की जा सकती है. अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर-0141-2634786, 2227653 से सम्पर्क किया जा सकता है.

See Also