गार्ड आॅफ आॅनर की परंपरा बंद करने वाले पहले राज्यपाल बने कल्याण सिंह

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने गार्ड आॅफ आॅनर देने की परंपरा को समाप्त करा दिया है। ऐसा करने वाले वह पहले राज्यपाल हैं जिन्होंने यह सम्मान बंद कराया है।

Scroll down for more.!

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने गार्ड आॅफ आॅनर देने की परंपरा को समाप्त करा दिया है। ऐसा करने वाले वह पहले राज्यपाल हैं जिन्होंने यह सम्मान बंद कराया है। इसके साथ ही राजस्थान पहला ऐसा राज्य बना है जहां गार्ड आॅफ आॅनर को बंद किया गया है। अब राज्यपाल राज्यपाल कल्याण सिंह के लिए राजभवन से प्रस्थान व आगमन के साथ विभिन्न जिलों के दौरों के दौरान गार्ड आॅफ आॅनर के प्रावधान नहीं किए जाएंगे। अब तक सभी राज्यपाल और राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री आदि को गार्ड आॅफ आॅनर देने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।

राज्यपाल कल्याण सिंह का यह निर्णय अभूतपूर्व है। राज्यपाल सिंह ने गार्ड ऑफ ऑनर से स्वयं को अलग करने का ऐतिहासिक निर्णय लेकर प्रोटोकॉल की परिपाटी की लकीर से हटकर एक नजीर पेश की है। इससे पहले राज्यपाल कल्याण सिंह प्रदेश के विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में काले गाउन पहनने की परंपरा भी बंद करा चुके हैं। खुद के नाम के साथ महामहिम लगाना भी खत्म करने की कह चुके हैं।

इससे पहले भी राज्यपाल कल्याण सिंह ने गार्ड आॅफ आॅनर न लेने की अपनी इच्छा प्रदेश सरकार को बताते हुए एक जनवरी, 2018 को एक पत्र भेजा था। पत्र में गार्ड आॅफ आॅनर की परंपरा व प्रोटोकॉल को समाप्त करने के बारे में पूछा गया था। रिपोर्ट मिलने के बाद राज्यपाल ने यह कदम उठाया है।

Tags

See Also