राज्य में अब बनेंगे पर्यावरण अनुकूल भवन

राजस्थान सरकार ने लागू किया ग्रीन बिल्डिंग रेटिंग सिस्टम

Scroll down for more.!

जयपुर: इस सप्ताह राज्य सरकार ने इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा विकसित ग्रीन बिल्डिंग रेटिंग प्रणाली को लागू किया हैं जिससे राज्य में पर्यावरण अनुकूल भवनों का निर्माण हो सके|

नई रेटिंग प्रणाली के सुचारू कार्यान्वयन के लिए राजधानी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था| इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए राज्य वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा, “अनियंत्रित शहरीकरण और औद्योगिक विकास ने पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाया है। नई रेटिंग प्रणाली के अमल में आने से पर्यावरण अनुकूल निर्माण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।”

कार्यशाला में अस्पताल, रेलवे स्टेशन, कार्यालय, मॉल, कारखाने, परिवहन केन्द्रों और मेट्रो स्टेशन जैसी जगहों के आसपास हरियाली का प्रबंधन किए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया।

See Also